via IFTTT
नई दिल्ली. राजधानी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रिटेल बाजारों में से एक सरोजनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) कल यानि रविवार से पूरी तरह खुलेगा. दिल्ली सरकार की ओर से बाजारों को खोलने की छूट मिलने के बाद से एसएन मार्केट (SN Market) में अनाधिकृत रूप से लगाई जा रही पटरी (Patri) को लेकर दुकानदार विरोध जता रहे थे. इसी को लेकर मार्केट को शनिवार को बंद भी किया गया. हालांकि अब यहां दुकानों के साथ ही पटरियां भी लगेंगी और लोग पहले की तरह खरीदारी कर सकेंगे.
Comments