
मनाली, हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र स्तर से 1950 मीटर की ऊंचाई
पर स्थित है। यह पर्यटकों की पहली पसंद है और ऐसा हिल स्टेशन है जहां
पर्यटक सबसे ज्1280 × 720यादा आते है। मनाली, कुल्लु जिले का एक हिस्सा है जो
हिमाचल की राजधानी शिमला से 250 किमी. की दूरी पर स्थित है। हिंदू पौराणिक
कथाओं के अनुसार, मनाली का नाम मनु से उत्पन्न हुआ है जिन्हे सृष्टि के
रचयिता भगवान ब्रहमा ने बनाया था। ऐसा माना जाता है कि मनु इसी जगह पर जीवन
के सात चक्रों में बने और मिटे थे। मनाली की हिंदू धर्म में काफी मान्यता
है जिसे जीवन के 7 चक्रों रिवर्स सेज से सम्बन्धित माना जाता है।
मनाली, यहां होने वाली साहसिक गतिविधियों के कारण भी जाना जाता है,
यहां कई साहसिक गतिविधियों का आयोजन समय - समय पर किया जाता है जैसे -
पर्वतारोहण, माउंटेन बाइकिंग, नदी राफ्टिंग, ट्रैकिंग, जॉरविंग और
पैराग्लाइडिंग। मनाली के पास में रोहतांग दर्रा, देव डिव्वा बेस कैंप, पिन
नार्वती पास, बाल झील आदि है जो पर्यटकों को अवश्य भाएंगे। मनाली में
माउंटेन बाइकिंग भी की जा सकती है लेकिन यहां बाइकिंग करने का अच्छा और
उचित समय सितम्बर के महीने में होता है। इस दौरान सड़को पर बर्फ जमा नहीं
होती है और गाड़ी फिसलने का डर नहीं रहता है।
यहां आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी
क्योंकि यह शहर यातायात के सभी साधनों से पूर्णत: जुड़ा हुआ है। यहां
पर्यटक हवाई यात्रा, रेल यात्रा या सड़क यात्रा करते हुए आ सकते हैं। यहां
का भुटार एयरपोर्ट 50 किमी. की दूरी पर स्थित है जो घरेलू एयरपोर्ट है।
विदेशों से आने वाले पर्यटक दिल्ली के रास्ते से आ सकते हैं। दिल्ली से
मनाली के लिए भी उड़ान भरी जाती है। अन्य साधनों से भी दिल्ली से मनाली
तक आया जा सकता है।
Comments