Skip to main content

कर्नाटक के ये खूबसूरत बीच कर रहे हैं आपका इंतजार, लॉकडाउन के बाद बना सकते हैं घूमने का प्लान

प्रतीकात्मक तस्वीर



गर्मियों का मौसम चल रहा है, लेकिन देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर एक बार फिर से बढ़ा हुआ है, जिसके कारण देश की ज्यादातर जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है ताकि इस संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। ऐसे में देश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि, मौजूदा समय में घर पर रहना ही बेहतर विकल्प है। वहीं, जब लॉकडाउन खुलेगा और कोरोना की महामारी खत्म होगी तब आप कर्नाटक के खूबसूरत बीच पर जा सकते हैं। तो चलिए आपको इन बीच के बारे में बताते हैं।  



Karwar Beach


करवार बीच



अगर आप ऐसे बीच की तलाश में हैं, जो काफी शांत और रोमांटिक दोनों हो तो आपकी तलाश करवार बीच पर आकर खत्म हो जाएगी। करवार बीच काली नदी और अरब सागर पर स्थित है। इस बीच पर सबसे ज्यादा कपल आते हैं, जो यहां रोमांटिक पल बिताते हैं। साथ ही प्रकृति के आनंद भी आप इस बीच पर ले सकते हैं।




gokarna beach



गोकर्ण बीच

कर्नाटक का एक छोटा शहर है गोकर्ण और यहां भारत के सबसे एकांत और प्राचीन समुद्र तट हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गोकर्ण बीच पर करने के लिए कई सारी एक्टिविटीज हैं, जिनका मजा आप यहां ले सकते हैं और साथ समुद्र तट पर अरब सागर के सुंदर नजारे का लुत्फ भी आप उठा सकते हैं।



maravanthe beach



मरावन्थे बीच

मरावन्थे बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के पास कुंडापुर के करीब स्थित है। यहां नारियल के पेड़ हैं और पहाड़ियों से घिरी ये जगह आपको काफी पसंद आ सकती है। यहां आप स्कूबा डाइविंग और तैराकी जैसी कई एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां से आप अरब सागर की लहरों के साथ कोडाचादही पहाड़ियों के नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं।



murudeshwar beach


मुरूदेश्वर बीच

मुरूदेश्वर बीच काफी लोकप्रिय बीच में से एक है। यहां से आपको छोटी-पहाड़ियां नजर आ जाएंगी और नारियल के पेड़ इस बीच की शोभा बढ़ाते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी मजा आएगा। यहां आसपास अच्छी स्थानीय मार्केट हैं, जहां आप घूम सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं।