Skip to main content

परफेक्ट डेस्टिनेशन, एक बार जरूर घूम आएं,सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए

30 BEST "Selfie Spot" IMAGES, STOCK PHOTOS & VECTORS | Adobe Stock



आजकल सेल्फी डेस्टिनेशन ट्रिप का प्रचलन बढ़ा है। पर्यटक अपनी यात्रा को सफल और यादगार बनाने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं। कभी रेल मार्ग से यात्रा करते हैं, तो कभी सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं। इस दौरान पर्यटक सैकड़ों सेल्फी क्लिक करते हैं। कुछ लोग इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तो कुछ लोग गूगल ड्राइव में सेव कर लेते हैं। इस वजह से पर्यटक सेल्फी डेस्टिनेशन पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी सेल्फी डेस्टिनेशन की खोज में है, तो इन जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां आप अपने प्रयजनों और दोस्तों के साथ बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

ताजमहल, आगरा



मोहब्बत की बेमिसाल धरोहर ताजमहल हो रहा है बदरंग, जानिए क्यों... -  taj-mahal-is-losing-its-beauty


ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं, तो ताजमहल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ताजमहल प्यार की निशानी है। मुग़ल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। यहां आप बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। काफी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से आते हैं।


जोधपुर, राजस्थान

12 चीजें जोधपुर, राजस्थान में क्या करने के लिए


जोधपुर को ब्लू सिटी को कहकर भी पुकारा जाता है। देश और विदेश से काफी संख्या में पर्यटक जोधपुर आते हैं। यहां से आप मेहरानगढ़ किले के साथ ब्लू सिटी की सेल्फी ले सकते हैं। मेहरानगढ़ देश का सबसे बड़ा किला है। जब भी समय मिलें, एक बार जरूर जाएं। कोरोना काल में सफर के दौरान आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें।


माणा, उत्तराखंड


उत्तराखंड करनी है दिलचस्प यात्रा तो माणा गांव की करे जिसे भारत का अंतिम  गांव भी कहा गया है - Tezz Buzz Hindi | DailyHunt


देवों की भूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस राज्य में कई दर्शनीय धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं। माणा गांव भारत की सीमा का अंतिम गांव है। इसके आगे चीन की सीमा लगती है। भारत-चीन की सीमा से यह महज 26 किलोमीटर दूर स्थित है। हॉलिडे को यादगार बनाने के लिए एक बार माणा जरूर जाएं।