Skip to main content

The taste will make you crazy, these cities of the country are popular for non-veg dishes स्वाद बना देगा आपको दिवाना,नॉनवेज डिश के लिए पॉपुलर हैं देश की ये शहरें

 स्वाद बना देगा आपको दिवाना,नॉनवेज डिश के लिए पॉपुलर हैं देश की ये शहरें

22 Tasty Non-Vegetarian Dishes | 22 South Indian Non-Veg Dishes


नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। 


आजकल फूड टूरिज्म ट्रेंडिंग में हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक दुनियाभर की यात्रा कर विभिन्न प्रकार के पकवानों और व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हैं। इसके लिए फूड टूरिज्म को एक्सपोज़र मिला है। भारत में कई पॉपुलर फ़ूड स्पॉट हैं, जो टेस्टी नॉनवेज के लिए प्रसिद्ध हैं। खासकर हैदराबाद और मुरादाबाद की बिरयानी की बात ही निराली है। दुनियाभर में बिरयानी को खूब पसंद किया जाता है। इसके अलावा, कई अन्य नॉनवेज डिश हैं, जिनका स्वाद आपको दिवाना बना देगा। आइए जानते हैं-


10 Must-Eat Food At New Delhi, India – Not Just Butter Chicken And Chaat –  DanielFoodDiary.com


मटन रोगन जोश, जम्मू कश्मीर


मुगलों के समय से मटन की लोकप्रियता बढ़ी है। मटन कबाब, मटन रोगन, मटन कोरमा, मटन कीमा देशभर में मिल जाते हैं। हालांकि, मटन रोगन जोश की बात ही अलग है। खासकर जम्मू कश्मीर का मटन रोगन बेहद टेस्टी होता है। अगर आप नॉनवेज के शौक़ीन हैं और जायके का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो कभी कश्मीर जरूर जाएं। यह कश्मीर का ट्रेडिशनल डिश है। इस डिश की सबसे मजेदार बात यह है कि यह बिना लहसुन, प्यार और अदरक के बनाया जाता है। इसके बावजूद मटन रोगन बेहद स्वादिष्ट बनता है।

मटन रोगन जोश


तंदूरी चिकन, पंजाब


चिकन बिरयानी का स्वाद तो आपने जरूर चखा होगा। इसके अलावा, तंदूरी चिकन भी काफी पॉपुलर है। खासकर पंजाब में तंदूरी चिकन को खूब पसंद किया जाता है। कोल्ड ड्रिंक के साथ तंदूरी चिकन का सेवन करने से जायके का स्वाद दुगुना हो जाता है। साथ ही बटर चिकन का आनंद उठा सकते हैं।


Chic-Inn Pick-N-Move | Home delivery | Order online | Punjabi Bagh Punjabi  Bagh Delhi


 मछली करी, पश्चिम बंगाल


पश्चिम बंगाल माछ भात के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि फिश करी बंगाल के प्रमुख व्यंजनों में से एक है। अगर आप पश्चिम बंगाल में हैं, तो आपको खाने में फिश करी जरूर मिलेगी। हालांकि, पूर्व और पश्चिम बंगाल के जायके में अंतर देखने को मिलता है। मस्टर्ड फिश करी काफी महंगी है। इसमें हिलसा मछली का यूज किया जाता है। साथ ही क्रैब करी भी मिल जाती है। अगर आप मछली करी का स्वाद उठाना चाहते हैं, तो एक बार कोलकाता जरूर जाएं।


कोकोनट फिश करी - coconut fish curry-mobile