Skip to main content

लोधी गार्डन घूमने की जानकारी और आसपास के पर्यटन स्थल – Lodhi Garden Delhi Information In Hindi

 लोधी गार्डन घूमने की जानकारी और आसपास के पर्यटन स्थल – Lodhi Garden Delhi Information In Hindi





Lodhi Garden In Hindi : 

लोधी गार्डन भारत की राजधानी दिल्ली में सफदरजंग मकबरे और खान मार्केट के पास स्थित एक आकर्षित पर्यटन उद्यान है। इस खूबसूरत लोधी पार्क में सैय्यद शासक मोहम्मद शाह और लोधी वंश के राजा सिकंदर लोधी की कब्रें बनी हुई हैं। लोधी पार्क को ‘लेडी विलिंगडन पार्क’ के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन आजादी के बाद इस पार्क का नाम बदलकर लोधी गार्डन कर दिया गया था।

खूबसूरत वातावरण के साथ-साथ लोधी पार्क यहां के लोगो के लिए सुबह-शाम व्ययाम करने की जगह बन गया हैं साथ ही पिकनिक मानाने के लिए दूर-दूर से पर्यटक भी इस स्थान पर आते है। यदि आप भी इस खूबसूरत गार्डन से जुडी बातो को जानना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. लोधी गार्डन का इतिहास – Lodhi Garden History In Hindi

 


 


लोधी गार्डन के इतिहास पर नजर डालने पर हम पाते है कि इस गार्डन का परिदृश्य पहली बार सामने उस वक्त आया, जब 1414 में सैय्यद राजवंश के दूसरे शासक मोहम्मद शाह का मकबरा अलाउद्दीन आलम द्वारा यहां निर्मित करबाया गया था। वर्ष 1517 में सिकंदर लोधी का मकबरा उनके पुत्र इब्राहिम लोधी ने यहां बनबाया था। इब्राहीम लोधी, लोधी वंश के अंतिम शासक थे। मुगल वंश के तीसरे सम्राट अकबर ने इस बगीचे को वेधशाला के रूप में इस्तेमाल किया था। अंग्रेजो ने भी इस महत्वपूर्ण स्थान के महत्व को माना और नियमित रूप से ब्रिटिश राज के तहत यहां पर जीर्णोद्धार किया। हालाकि भारत के गवर्नर जनरल की पत्नी मर्कुएस ऑफ विल्लिंगडॉन ने इस खूबसूरत गार्डन को उजाड़ दिया था। 9 अप्रैल 1936 को पार्क के उद्घाटन के समय इसे ‘लेडी विलिंगडन पार्क’ नाम दिया गया और भारत की आजादी के बाद इसे लोधी गार्डन के नाम से संबोधित किया गया।


2. लोधी गार्डन की संरचना – Lodhi Garden Architecture In Hindi

 

 


लोधी गार्डन की संरचना बहुत ही शानदार और देखने लायक हैं। आइए हम आपको लोधी पार्क की वास्तुकला, प्राकृतिक आकर्षण और मानव निर्मित सुंदरता का एक शानदार संगम प्रस्तुत करते है। लोधी गार्डन के बीच में बारा गुंबद है जोकि एक बड़े मलबे वाला गुंबद है। हालाकि बारा गुम्बद कोई मकबरा नही हैं बल्कि तीन गुंबद वाली मस्जिद के निकट का रास्ता है। बारा गुंबद के फ्रंट में एक ग्लास डोम है जिसे इसकी खूबसूरत चमकदार टाइलों के लिए जाना जाता हैं। लोधी गार्डन में बनी छत में कुरान शिलालेख के साथ प्लास्टर का काम है, जोकि हिंदू और इस्लामी वास्तुकला प्रतिनिधित्व करता है। पार्क की सबसे दिलचस्प बात यहां के ग्लास डोम में रखे गए एक अज्ञात परिवार के अवशेष हैं। जिसका निर्माण सिकंदर लोदी के समय के दौरान किया गया था। गार्डन में एक सुंदर जलकुंड होने के अवशेष मिलते हैं जोकि यमुना नदी को सिकंदर लोदी के मकबरे के साथ जोड़ता हैं। मुगल सम्राट अकबर के द्वारा सात शक्तिशाली मेहराब का निर्माण भी यहां किया गया था। सैय्यद वंश के अंतिम शासक मोहम्मद शाह का मकबरा यहां के सबसे बड़े मकबरों में से एक हैं।

3. लोधी गार्डन के रोचक तथ्य – Interesting Facts About Lodhi Garden In Hindi



  •     लोधी गार्डन भारत के दिल्ली शहर में स्थित हैं।
  •     लोधी गार्डन 90 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ हैं।
  •     लोधी पार्क 15 वी शताब्दी सैय्यद और लोदी राजवंशों के विस्तृत वास्तुशिल्प कार्यों का दावा प्रस्तुत करता हैं।
  •     सिकंदर लोदी का मकबरा सन 1517 में बनाया गया था।

 


4. लोधी गार्डन के अन्दर घूमने लायक जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल –Best Places To Visit Inside Lodhi Garden In Hindi

 

 


लोधी गार्डन के पर्यटन स्थलों में देखने के लिए ऐतिहासिक कब्र के अलावा भी कई स्मारकों को देखा जा सकता हैं। पर्यटक इस स्थान पर घूमने के लिए बड़ी तादाद में आते हैं। तो आइए लोधी गार्डन के पर्यटक स्थलों का दौरा हम इस आर्टिकल के माध्यम से करते हैं।


4.1 लोदी गार्डन में मोहम्मद शाह मकबरा – Mohammed Shah Tomb At Lodi Gardens In Hindi

 


लोदी गार्डन के प्रमुख आकर्षण में अल-उद-दीन आलम शाह द्वारा निर्मित सैय्यद वंश के तीसरे सम्राट मोहम्मद शाह को श्रद्धांजलि के रूप में यह सबसे पहली कब्र हैं। इस मकबरे का निर्माण सन 1444 में किया गया था। यह एक अष्टकोणीय आकार का मकबरा है। कमल के मुकुट के तरह की गई नुक्काशी देखने लायक हैं।

4.2 सिकंदर लोदी मकबरा – Tomb Of Sikandar Lodi In Hindi

 

 


सिकंदर लोधी का मकबरा वर्ष 1517 में इब्राहिम लोदी द्वारा निर्मित करबाया गया था। लोधी गार्डन के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में यह शीश गुम्बद स्थित है। मोहम्मद शाह और मुबारक शाह के मकबरे में साथ कुछ समानताएँ भी हैं।

4.3 लोदी गार्डन में बड़ा गुंबद – Bara Gumbad In Lodi Gardens In Hindi

 


 


लोधी गार्डन में देखने वाली जगहों में सुल्तान सिकंदर लोदी के शासनकाल में निर्मित किया बड़ा गुम्बद यहां के सबसे बड़े मकबरों में से एक हैं। बड़ा गुम्बद का आकर चौकोर हैं और यह मुहम्मद शाह के मकबरे से उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। बड़े गुम्बद के अंदरूनी हिस्से में प्लास्टर का काम और खूबसूरत पेंटिंग देखने को मिल जाती हैं। बारा गुम्बद मस्जिद मकबरे के ठीक नजदीक में स्थित है।


4.4 लोधी गार्डन में शीश गुंबद – Sheesh Gumbad In Lodi Gardens In Hindi

 

 


लोधी गार्डन में देखने लायक स्थान बर गुम्बद से कुछ मीटर की दूरी पर शीश गुम्बद में हिंदू और इस्लामी वास्तुकला का शानदार मिश्रण प्रस्तुत करता है। इस गुम्बद को चमकता हुआ गुंबद भी कहां जाता है।

4.5 लोधी गार्डन में अथपुला – Athpula In Lodi Gardens In Hindi

 

 


लोधी गार्डन का आकर्षण अथपुला सिकंदर लोदी के मकबरे के पूर्वी भाग में स्थित है। इसका निर्माण सम्राट अकबर के शासन काल में करबाया गया था। अथपुला एक पत्थर का पुल है जोकि बगीचे में एक छोटे से जलमार्ग पर मेहराब और खंभे के रूप में हैं।

5. लोधी गार्डन में वनस्पति और जीव – Flora And Fauna In Lodi Garden In Hindi

 

 


लोदी गार्डन में देखने के लिए एक गुलाब का बगीचा, एक छोटी झील और एक ग्रीनहाउस है। जहां विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधो के अलावा जीव जन्तुओ को भी देखा जा सकता हैं। जैसे कि उल्लू, म्यानह, पतंग, बेबब्लर्स, पैराकेट्स, किंगफिशर और हॉर्नबिल आदि।

6. लोधी गार्डन के खुलने और बंद होने का समय – Lodhi Garden Timing In Hindi


 


लोधी गार्डन सप्ताह के 7 दिन खुला रहता है सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक।

7. लोधी गार्डन का प्रवेश शुल्क – Lodhi Garden Entry Fee In Hindi


लोधी गार्डन घूमने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क देने की आवश्यकता नही है क्योंकि यह पार्क सभी के लिए निशुल्क हैं।



8. लोधी गार्डन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Lodhi Garden In Hindi


लोधी गार्डन घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से सितंबर माह में सुबह 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक है। अक्टूबर से मार्च तक सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 के बजे तक का रहता हैं।

जे.एल.एन. मेट्रो स्टेशन लोधी गार्डन के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है।