Skip to main content

दिल्ली के चाँदनी चौक का नया लुक देखा आपने

दिल्ली के चाँदनी चौक का नया लुक देखा आपने


देश की राजधानी दिल्ली का सबसे व्यस्त जगहों में शुमार है लाल किला के पास स्थित चाँदनी चौक |

व्यस्त होने के कारण यहाँ पर कई प्रकार की समस्या घर करती जा रही थी |

गंदे रोड , गंदे फूट्पाथ , कूड़ा कचरा और भीड़ के कारण ट्रैफिक की समस्या आम थी |



लेकिन अब ऐसा नही होगा |

दिल्ली सरकार ने चाँदनी चौक का काया पलट कर दिया है |

लालकिला से फतेहपुरी मस्जिद तक का लगभग 1.5KM रोड को री-डेवेलोप करने का योजना बना था |

जिसमे से आधा किलोमीटर तक का यानि लाल किला से मतिदास चौक तक का काम पूरा हो चूका है |

अब चाँदनी चौक का नजारा ही बदल चूका है |



रोड के साइड में पब्लिक बेंच , कूड़ेदान , स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है |

कार ले जाना सख्त मना है | नियम का पालन नही करने वालों को जुर्माना किया जायेगा |

वहाँ के व्यापारियों का मानना है की देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले ग्राहकों को अब यहाँ शौपिंग करने में मज़ा आयेगा |

सरकार की योजना के अनुसार बाकि का बचा हुआ काम भी सितम्बर-ऑक्टोबर तक पूरा कर लिया जायेगा |